Saturday, January 17, 2009

आई सी सी ने किया भारितियो को नजरअंदाज

हाल ही में विश्व की प्रमुख क्रिकेट संस्था ने अपनी लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को स्थान न देकर एक हाश्याप्रद निर्णय लिया है। सचिन ही नही इंडिया का कोई भी क्रिकेटर इस लिस्ट में नही है सिवाए गावस्कर के। वो भी २०वे पायदान पे। दुनिया के महान बल्लेबाज का नाम न होना पाने आप में हैरानी की बात है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है की आई सी सी की रैंकिंग प्रणाली कितनी पारदर्शी और उचित है.
यही नही इस लिस्ट में ब्रायन लारा और स्टावे जैसे प्लायेर्स भी नही सामिल। भाई ये बात तो अपने को समझ नही आती की ये किस गणित का प्रयोग करके लिस्ट बनाई जाती है। फिलहाल में इतना ही कहूँगा की हमर तेंदुलकर भइया किसी की रंकिंग के मोहताज नही है। जिस आदमी की तुलना दोन ब्राडमैन से की जाती हो ...उसके आगे क्या कहना। भारत ही नही बल्कि पुरे विश्व समुदय को ये बात अच्छे से पता है की तेंदुलकर क्या चीज है फ़िर इन पिल्लै जैसे आई सी सी के मुट्ठी भर अधिकारियो के द्वारा बनाई गई ये लिस्ट क्या चीज है।

दुनिया में लारा और तेंदुलकर जैसे महँ बल्लेबाजो का कोई मुकाबला ही नही है..............

No comments:

Post a Comment