Tuesday, June 29, 2010

इस्पेसल वेजीटेबल एग तवा पराठा

नमस्कार,
आप सबको मेरी तरफ से एक और स्वादिस्ट ब्यंजन मुबारक हो।
आज मै आपको वेजीटेबल एग पराठा बनाना सिखाती हू। आपको इसके लिए कुछ ज्यादा ख़ास नहीं करना बस अपने घर में राखी हुई सब्जियों और अन्डो का प्रयोग करके एक स्वादिस्ट आइटम बनाना है । मै पुरे विश्वास से कह सकती हू की ये अलग तरह का आम लेट आपको बहुत पसंद आएगा।
तो फिर देर किस बात की। सुरु हो जाइये। सबसे पहले मै आपको इसे बनाने वाली सामग्री की लिस्ट बता देती हू।

सामग्री: (एक पराठे के लिए )
१- अंडे २
२- प्याज १ मीडियम साइज़
३- शिमला मिर्च १
४- टमाटर १ छोटा
५- हरी मिर्च
६- ब्रेड १ पीस
७- मक्खन १ पीस

विधि:
सबसे पहले आप ऊपर लिखी हुई सब्जियों को छोटे छोटे पीसेस में काट लीजिये। अब आप दोनों अन्डो को एक कटोरे में पेस्ट बना लीजिये। ब्रेड को महीन मिस कर उस पेस्ट में मिला दीजिये। स्वाद अनुसार नमक मिला कर उसे अच्छे से फेट लीजिये। अब फ्राई पैन में मक्खन को दाल के थोडा गरम करो और उसमे अंडे और ब्रेड का पेस्ट दाल दो। आप इस पेस्ट को पुरे फ्राई पैन की सर्फेस में कर ले। इसके बाद आप कटी हुई सब्जियों को इस पेस्ट के ऊपर बुरक दे। धीमी आंच में उसे पकाए। अगर आप दूसरी साइड भी पकाना चाहते है तो पका सकते है।

लीजिये आपका वेजिताबल एग पराठा रेडी है। आप इसमें हल्का गरम मसाला या चाट मसाला जो भी अच्छा लगे बुरक सकते है।
मै पुरे विस्वास के साथ कह सकती हू की ये आईटम आपको अच्छा लगेगा।

1 comment: