मै सुबह ऑफिस के लिए रेडी था और नास्ता ले रहा था तभी मैंने टीवी में कुछ हेड लाइंस देखी की अब इंग्लिश बंद होगी, कंप्यूटर का उपयोग ख़तम होगा , किसान ट्रक्टर का प्रयोग नही करेंगे ........
आखिर कार समाज वादी लोगो ने अपना घोसना पत्र जारी कर दिया। मुझे बहुत जोर से हसी आई। क्या करता रोने से कोई फायदा नही था। सो हसना ही थोड़ा फायदेमंद था। आखिर सपा क्या कहना चाहिती है। क्या उसने ये सब जारी करने के पहले एक बार भी सोचा था की आखिर वो क्या कहने जा रही है। आज हम २१वी सताब्दी में है और ये घोसना पत्र तो दो सदी पूरानी बात कर रहा है। तरफ़ हम आगे बदने की कोसिस कर रहे है ग्लोबलाइजेशन की बात करते है और एक तरफ़ हमारे ये ठेकेदार .......
क्या मुलायम सिंह , अमर सिंह या और जो भी समाज वादी है ख़ुद इस बात पे अमल करते है। अखिलेश यादव एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से पड़े लिखे है। किसानो को ट्रक्टर न उपयोग करने की नसीहत देने वाले ये नेता खुस हेलीकाफ्टर उसे करते है। इनसे कहो की बैल गाड़ी से आया जाया करे।
देस की जनता इतनी भी मुर्ख नही की ये इनकी इन बातो पे भरोसा कर ले। ये नेता वोट के लिए कितने अंधे हो जाते है इस बात का पता सपा के इस घोसना पत्र से पता चलता है।
जरा सोचो अगर मुलायम सिंह पी एम बन गए तो देस का क्या होगा। अरे भाई लोगो ये केवल देस को गर्त की तरफ ही ले जायेंगे। कल को ये बोलेंगे नही हमारे बहादुर सिपाही धनुस बाण से लडेंगे। एक तरफ़ होंगे नई तकनिकी के हथियार और एक तरफ़ हम धनुस बाण ले के लगे होंगे. सोचो क्या होगा.........हहहहः मुझे तो हसी आती है इन पर और एसे लोगो पर जो इन को वोट देते है।
इस महान भारत के महान नागरिको , जागो, सोच्चो और समझो आपका एक एक वोट इस भारत की तक़दीर तय करता है. मै आप सब से विनती करता हू, कृपया वोट देने से पहले सोचे की आप अपने भारत की तक़दीर लिख रहे है। ये स्टेट इलेक्सन नही है जहा सब चलता है..... ये नेशनल लेवल का इलेक्सन है जहा हम एक एसे सरकार का चुनाओ करने जा रहे है जो की भारत को लीड करेगी ।
इंडिया इस ग्रेट !!!!!!!!!
Sunday, April 12, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment